जन जन के राम- रामायण कॉन्क्लेव" का आयोजन करेगा महर्षि विश्वविद्यालय

जन जन के राम- रामायण कॉन्क्लेव

नोएडा। महर्षि विश्वविद्यालय द्वारा 25 फरवरी को  "जन जन के राम - रामायण कॉन्क्लेव" का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफार्मेशन टेक्नालोजी द्वारा बताया गया कि इस भव्य आयोजन में संत और धर्मगुरु के साथ विषय विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे। महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफार्मेशन टेक्नालोजी के छात्र-छात्राओं द्वारा रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर विशेष प्रस्तुति भी किए जाएंगे।  

अयोध्या शोध संस्थान के संयोजन में संस्कृति विभाग और पर्यटन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित "जन जन के राम-रामायण कॉन्क्लेव" कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10:30 बजे महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफार्मेशन टेक्नालोजी, सेक्टर 110, नोएडा में किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कथा व्यास अनिरुद्धाचार्य महाराज होंगे। कार्यक्रम में साध्वी डॉ. विश्वेश्वरी देवी, नीरज नयन, राम कथा वाचिका साध्वी दीपिका भारती, प्रोफेसर उमापति दीक्षित, प्रोफेसर मौली कौशल, आचार्य चन्द्रशेखर शास्त्री और प्रोफेसर उपेंद्र राव की परिचर्चा विशेष आकर्षण के केंद्र होंगे। "संत परम्परा एवं राम कथा" पर मुख्य वक्ता प्रोफेसर पवन सिन्हा 'गुरुजी' द्वारा व्याख्यान प्रस्तुत किया जायेगा। 

इस अवसर पर रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता, रामायण महाकाव्य पर आधारित निबंध लेखन प्रतियोगिता और डिजिटल आर्ट प्रतियोगिता के साथ राम लक्ष्मण सीता स्वरूप प्रतियोगिता भी प्रस्तावित है। कार्यक्रम में महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफार्मेशन टेक्नालोजी के छात्र-छात्राओं द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन की विभिन्न लीलाओं पर आधारित नृत्य नाटिका, शैक्षिक और सांस्कृतिक प्रस्तुति भी होगी।

Tags:

About The Author

Swatantra Bharat Picture

स्वतंत्र भारत 15 अगस्त 1947 से निरंतर लखनऊ और कानपुर से प्रकाशित होने वाला हिंदी का एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। अवध की संस्कृति, लोकजीवन और इतिहास पर ध्यान देने के साथ हर मुद्दे पर निष्पक्षता और पारदर्शिता के कारण यह आज भी लोगों के बीच अपनी अलग पहचान रखता हैं। उत्तर-प्रदेश की राजनीति में इस पत्र का अच्छा प्रभाव है। दैनिक व्यंग्य विनोद का स्तम्भ काँव-काँव इसकी विशेषता है।

Related Posts

Post Comment

Comment List